दिग्विजय पार्टी मंच पर मुद्दे उठाएं : कांग्रेस
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा एक लेख के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की नक्सलवाद के मुद्दे पर की गई आलोचना पर आपत्ति जताई है और कहा है कि उन्हें पार्टी के उचित फोरम पर इन मुद्दों को उठाना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। किसी मुद्दे विशेष पर इसके सदस्यों की अलग-अलग राय हो सकती है लेकिन पार्टी के उचित मंच पर इन मुद्दों को उठाया जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि सिंह ने गत बुधवार को एक राष्ट्रीय दैनिक के संपादकीय पóो पर एक लेख में यह कहते हुए चिदंबरम की आलोचना की थी कि एक बार यदि वह किसी मुद्दे पर अपनी राय बना लेते हैं तो अड़ जाते हैं। उन्होंने नक्सलवाद की समस्या पर चिदंबरम के रुख को संकीर्ण जातीय सोच पर आधारित बताया था और उसे समग्रता से देखे जाने का सुझाव दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications