तूफान पीड़ितों को मदद देगी असम सरकार
राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री भूमिधर बर्मन ने कहा, "हम प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के उपाय कर रहे हैं। तूफान की वजह से अपना घर खो चुके लोगों को भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।"
समाजिक संगठन और सरकारी एजेंसियों ने तूफान की वजह से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में लोगों को खाद्य और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान की हैं।
असम में कामरुप जिले के हाजो से विधायक नुरुल हुसैन ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को प्रभावित इलाकों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि तूफान की वजह से असम के कामरूप, नलबाड़ी, धुबरी और नागांव जिलों में सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
इस इलाके में 12 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 50 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कामरूप जिले में भी अनुमान के मुताबिक 300 घरों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश भागों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications