श्रीधरन अस्पताल से घर लौटे
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख ई. श्रीधरन गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट आए। वह अगले छह सप्ताह तक कामकाज से दूर रहेंगे। श्रीधरन की पिछले सप्ताह बाईपास सर्जरी की गई थी।
राजधानी स्थित अपोलो अस्पताल से श्रीधरन को दोपहर से पहले छुट्टी दे दी गई।
वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ एस.के.गुप्ता ने बताया, "वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है।"
उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह आराम करेंगे और चिकित्सकों द्वारा दी गई सावधानियों का पालन करेंगे। उन्हें कम से कम छह सप्ताह तक काम से दूर रहने की सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल को ई. श्रीधरन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीधरन दिल्ली से कोलकाता जाने वाले थे।
श्रीधरन ने राजधानी में मेट्रो सेवा लाकर परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए है। दिल्ली मेट्रो का काम वर्ष 2002 में शुरू किया गया था। कोंकण रेलवे प्रमुख के रूप में भी श्रीधरन की काफी सरहाना की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications