चीन में पूर्व पुलिस प्रमुख को मृत्युदंड
चोंगकिंग(चीन), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की एक अदालत ने एक पूर्व पुलिस उप प्रमुख को आपराधिक गिरोहों को संरक्षण देने के मामलें में दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार चीन के चोंगकिंग शहर की अदालत ने बुधवार को वेन कियांग को मौत की सजा सुनाई। 55 वर्षीय कियांग 1997 से 2008 तक चोंगकिंग की सुरक्षा परिषद का उप प्रमुख रहा था।
अदालत की प्रक्रिया को देखने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "वेन को मिली सजा न्याय है। हम इससे संतुष्ट हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications