अमेरिकी बजट में भारत के लिए 45 लाख डॉलर
प्रशासन ने पाकिस्तान आतंकवाद निरोधी क्षमता कोष (पीसीसीएफ) के लिए भी 1.2 अरब डॉलर देने का आग्रह किया है।
विदेश विभाग में आतंकवाद निरोधी समन्वयक डेनियल बेंजामिन ने कहा कि मुंबई पर हमले के बाद नई दिल्ली के आग्रह के अनुसार भारत के लिए आतंकवाद विरोधी बजट को दोगुना करने का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मुंबई पर हमले के बाद और अधिक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण बढ़ाने के आग्रह को देखते हुए बजट राशि को 45 लाख डॉलर करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अफगानिस्तान सीमा से लगे पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई को देखते हुए पीसीसीएफ में 1.2 अरब डॉलर की रकम देने का आग्रह किया गया है।
बेंजामिन ने कहा कि अधिक सक्षम पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट करने में सफल होगी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अगले पांच वर्षो में पाकिस्तान को 7.5 अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications