महिमामंडित जुआ है आईपीएल : व्यालार रवि
एक समारोह के दौरान रवि ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मैं आईपीएल को पसंद नहीं करता। यह एक महिमामंडित जुआ है। मैं तो इसे खेल भी नहीं मानता। यह एकदिवसीय या टेस्ट क्रिकेट नहीं है।"
"यह उन लोगों का खेल बनकर रह गया है, जो तेल की कीमतें बढ़ने पर हंगामा करते हैं लेकिन आईपीएल जैसे आयोजन पर पैसे को पानी की तरह बहाते हैं।"
विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर पर लगे आईपीएल से जुड़े आरोपों के बारे में पूछे जाने पर रवि ने टिप्पणी से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "यह थरूर का व्यक्तिगत मामला है। मेरा इस पर चर्चा करना ठीक नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications