नक्सल गतिविधियों से उड़ीसा में जनगणना प्रभावित

उड़ीसा में जनगणना अभियान के निदेशक बिस्नूपाडा सेठी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सल प्रभावित मल्कानगिरी, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में जनगणना के काम में प्रगति संतोषजनक नहीं है।"

वर्ष 2011 की जनगणना का काम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में आवासों की गिनती की जाएगी और दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। आवासों की गिनती का काम सात अप्रैल को शुरू किया गया था।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जनगणना के कार्यो में लगे अधिकारी कोरापुट जिले के नारायणपाटन प्रखण्ड में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं क्योंकि लक्ष्मीपुर से नारायणपाटन के बीच सड़क मार्ग में अक्सर बाधा पैदा हो रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछली जनगणना के मुताबिक वर्ष 2001 में उड़ीसा की जनसंख्या लगभग 3.7 करोड़ थी। जनगणना का प्रारंभ वर्ष 1872 में शुरू किया गया था। यह अब तक की 15वीं जनगणना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+