मालाकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित
इंदौर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय राणा ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी योगेश की सूचना देने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।"
राणा के मुताबिक आरोपी लूट की नीयत से घर में प्रवेश किए थे। पहले उन्होंने मुखिया राजेश की चाकुओं से गोदकर हत्या की और उसके बाद बच्चों की हत्या कर दी। अंत में उन्होंने महिला की हत्या की। योगेश पुराना अपराधी है और इस हत्याकांड के पीछे वही मास्टर माइंड बताया जा रहा है।
मालूम हो कि हीरा नगर थाने की क्लर्क कालोनी में रहने वाले किराना व्यवसायी राजेश कुमार मालाकार सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में राजेश सहित पत्नी संगीता और दो मासूम बच्चे हर्षित और नंदन भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications