मप्र में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कई दुकानें बंद मिलीं तो कई दुकान संचालक रिकार्ड में हेराफेरी करते पकड़े गए।
जबलपुर प्रवास के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री पारस जैन ने रांझी इलाके में स्थित अम्बेडकर बस्ती की राशन दुकानों का निरीक्षण किया। यहां कई दुकानों पर ताले लटके नजर आए तो दूसरी तरफ एक दुकान संचालक रिकार्ड में उपभोक्ताओं के नाम के आगे अंगूठे लगाते पकड़ा गया।
राज्यमंत्री के निर्देश पर राशन दुकानों को सील कर दिया गया है और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications