'सुर्खियों में रहने के लिए थरूर को जिम्मेदार न ठहराएं'
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि थरूर एक वक्त संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए भारत के उम्मीदवार थे और वह तिरुवनंतपुरम से लोकसभा के चुने गए सदस्य हैं। "इसलिए उन्हें गलत कारणों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि आईपीएल की कोच्चि टीम से संबंधित विवाद में थरूर की भूमिका को लेकर जब सारे सत्य सामने आ जाएंगे तो पार्टी उस वक्त उचित कदम उठाएगी।
विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा थरूर के इस्तीफे की मांग की किए जाने पर अहमद ने कहा, "ये राजनीतिक दल हैं और अपनी मांगें रखने को वे स्वतंत्र हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications