सूरत में अंतर्राष्ट्रीय हीरा ग्रेडिंग सुविधा शुरू
प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए दुनिया में कच्चे हीरों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्स्टीट्यूट के निदेशक रोलैंड लोरी ने कहा कि इसका इरादा विनिर्माताओं और पालिशकर्ताओं को नजदीक लाना और हीरों की पालिश और ग्रेडिंग की कला में तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ाना है।
लोरी ने कहा कि नई सुविधा की शुरुआत सूरत को उसके अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों के अंतिम उपभोक्ताओं के नजदीक लाएगी।
सूरत में हीरा पालिश करने की 4,000 फैक्टरियां हैं, इनमें 400,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है और हर वर्ष करीब 72,184 करोड़ रुपये मूल्य का निर्यात होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications