सेवा उद्योग एक लाख लोगों को रोजगार देगा
होटल और रेस्तरां एसोसिएशन (एचआरए) के एक वरिष्ठ अधिकारी सुनील कोठारी ने कहा के पूरे देश के पर्यटन केंद्रों पर होटलों के करीब 100,000 नए कमरे बने हैं और कुछ प्रशिक्षित पेशेवरों को तुरंत नियुक्त करने की आवश्यकता है।
एचआरए के हीरक जयंती समारोह के अध्यक्ष नियुक्त किए गए औरंगाबाद के एक होटल व्यवसाई कोठारी ने कहा कि पूरे देश में 100,000 नए होटल कमरे बनाए गए हैं। इसका गणित सीधा है।
कोठारी ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों होटलों का प्रबंधन कुशल कर्मचारियों की तलाश में है।
उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षो में देश के होटल प्रबंधन संस्थानों से केवल 25,000 प्रशिक्षित लोगों के बाहर आने का अनुमान है, जो मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं है।
कोठारी ने कहा कि सेवा उद्योग ने प्रशिक्षित लोगों की कमी से निपटने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से छह से आठ सप्ताहों के कम अवधि के पाठ्यक्रमों को तैयार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications