मंगलवार से शुरू होगी बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल

बीएसएनएल के कर्मचारी कंपनी के प्रबंधन द्वारा सैम पित्रोदा समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने का विरोध कर रहे हैं। समिति ने एक लाख कर्मचारियों से स्वैच्छिक सेवानिवृति और कंपनी में 30 प्रतिशत विनिवेश की सिफारिश की है।

इस हड़ताल का आह्वन कर्मचारी संगठनों के संयुक्त फोरम द्वारा किया गया है।

फोरम के समन्वयक वी.ए.एन. नंबूदरी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "प्रबंधन हमारी मांगों पर खास ध्यान नहीं दे रहा है। हमने 20 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सैम पित्रोदा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। एचडीएफसी अध्यक्ष दीपक पारेख और दूरसंचार सचिव पी.जी.थॉमस समिति के अन्य सदस्य हैं। समिति का गठन कंपनी के कामकाज की समीक्षा करने और वित्तीय कमियों के मद्देनजर सुझाव देने के लिए किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+