उप-चुनाव के लिए एमआईसी उम्मीदवार नामांकित
प्रधानमंत्री व सत्तारूढ़ गठबंधन बारिसन नैसिओनल (बीएन) के प्रमुख नजिब तुन रजक ने एमआईसी के सूचना प्रमुख पी. कमलनाथन को चुने जाने के प्रति अपनी स्वीकृति दी थी। वह सीलेंगर प्रांत से हुलु सीलेंगर संसदीय सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे।
वेलु की पसंद जी. पालानीवेल थे। पालानीवेल कई सालों से इस सीट पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उप-चुनाव 25 अप्रैल को होना है।
कमलनाथन के चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद उप-प्रधानमंत्री मुईद्दीन यासीन ने कहा कि चुनाव क्षेत्र से पलानीवेल के विरोध की खबरें मिली थीं। वह 2008 में चुनाव हार गए थे।
यासीन ने कहा कि हुलु सीलेंगर के लोगों की पसंद के आधार पर ही यह निर्णय लिया गया है। चौवालीस वर्षीय कमलनाथन पेशे से जनसंपर्क प्रबंधक हैं।
इस निर्वाचन क्षेत्र में 65,000 मतदाता हैं। इनमें मलेशियाई और चीनी बहुसंख्यक हैं जबकि 19.8 प्रतिशत भारतीय आबादी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications