नक्सलवाद के खिलाफ राज्यों की भूमिका प्राथमिक : चिदंबरम (लीड-2)

चिदंबरम राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छह अप्रैल को हुए नक्सली हमले के बारे में बयान दे रहे थे। इस नक्सली हमले में 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान की जो नीति अपनाई गई है वह प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में सहमति बनने के बाद ही अमल में लाई जा रही है। "नक्सलियों से लड़ने के लिए मजबूत दिमाग, कड़ा हृदय और सहनशक्ति रखने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "हमें संयम बरतने और खुद को काबू में रखते हुए उस दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए, जिस दिशा में हम गत साल अक्टूबर महीने से चल रहे हैं।"

चिदंबरम ने कहा कि नक्सली हमले की घटना की जांच के लिए ई. एन. राम मोहन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो दो हफ्तों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है और केंद्र सरकार उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा, "दंतेवाड़ा की घटना की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकांश मौतें गोलियों, ग्रेनेड और पेट्रोल बमों से हुई है। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 74 और एक पुलिस कांस्टेबल और एक चालक की मौत हुई। इस दौरान 75 हथियार भी लूट लिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्टों और घायल जवानों के बयान और जांच पूरी होने के बाद ही इस घटनाक्रम की क्रमवार जानकारी सामने आ सकेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+