काजिंस्की के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे कृष्णा
वारसा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पोलैंड के दिवंगत राष्ट्रपति लेख काजिंस्की के अंतिम संस्कार में विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
रूस में गत शनिवार को एक विमान दुर्घटना में मारे गए काजिंस्की के अंतिम संस्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल के भी शामिल होने की उम्मीद है।
काजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया को रविवार को पोलैंड की मध्यकालीन राजधानी क्राकोव में दफनाया जाएगा। उनके शवों को पोलैंड की ऐतिहासिक हस्तियों के बीच दफनाया जाएगा।
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की सरकार ने काजिंस्की के अंतिम संस्कार के लिए शाही समारोह का आयोजन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications