भौतिक चीजों पर खर्च से कम होती है खुशी
युनीवर्सिटी ऑफ कोलोराडो-बोल्डर (यूसी-बी) के मनोविज्ञान के प्रोफेसर लीफ वैन बोवेन ने एक दशक तक एक अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कारों या आभूषणों की खरीददारी की बजाए लोगों को यात्राएं करने और संगीत समारोहों में शामिल होने पर अधिक खुशी मिलती है।
वैन बोवेन ने कहा, "हमने पाया कि भौतिक चीजों की अपेक्षा जीवन अनुभवों में अधिक खुशियां मिलती हैं।"
अध्ययन में स्पष्ट हुआ है कि जीवन के अनुभवों पर खर्च करने की बजाए भौतिक चीजों पर खर्च करने से न केवल हमारी खुशियां कम होती हैं बल्कि दोस्तों के बीच भी हमें कम पसंद किया जाता है।
वैन बोवेन ने कहा कि कई बार भौतिक सुख सुविधाओं के सामान जुटाकर हमें लगता है कि इससे हमारी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे लेकिन वास्तव में इसका ठीक उल्टा प्रभाव होता है।
उन्होंने कहा, "भौतिक चीजें जुटाकर खुशहाल जिंदगी जीने की कोशिश करने का निर्णय एक अच्छा निर्णय नहीं है।"
यूसी-बी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व के अध्ययनों में भी स्पष्ट हुआ है कि भौतिक चीजों के पीछे भागने वाले लोगों का सामाजिक जीवन गुणवत्तापूर्ण नहीं होता और उनके मित्र भी बहुत कम होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications