पश्चिम बंगाल में तूफान से मृतकों की संख्या 43 हुई
राज्य का उत्तरी हिस्सा करीब 30 मिनट रहे तूफान से अधिक प्रभावित हुआ। तूफान से करीब 100,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए। उत्तरी दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी जिलों में हजारों लोग प्रभावित हुए।
अधिकारियों के अनुसार दिनाजपुर के चार प्रखंड-करनडीघी, रायगंज, कालियागंज और हेमताबाद तूफान से सबसे अधिक प्रभावित हुए।
अधिकारी प्रभावित लोगों तक आपात दवाएं, भोजन, पाउडर दूध, तिरपाल और कपड़े और कंबल पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
अपर्याप्त राहत के विरोध में कई स्थानों पर तूफान पीड़ितों के प्रदर्शन की भी खबरें आ रहीं हैं।
राज्य के पर्यटन मंत्री मानब मुखर्जी को जिले में स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि राहत कार्यो में कुछ समस्याएं हैं।
इलाके में सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया। सरकार ने हर मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
मंत्री ने कहा कि जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं उनको 10,000 रुपये और जिन मकानों को आंशिक क्षति हुई है उनके मालिकों को 2,500 रुपये की सहायता मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications