नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मौत की सजा
आरोपी ने वर्ष 2005 में धनबाद में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
धनबाद के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश विजय शंकर सिंह ने आरोपी अमित चौधरी को मौत की सजा सुनाई। चौधरी ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। घटना के वक्त बच्ची उसके घर खाना देने गई थी।
पीड़ित बच्ची की मां द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था।
अदालत के फैसले के बाद पीड़ित की मां ने संवाददाताओं को बताया कि उसे अदालत में विश्वास था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications