मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी डकैत ढेर
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस और डकैत रामहेत बरार के गिरोह के बीच सिंध नदी के किनारे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 हजार का इनामी डकैत रामहेत मारा गया जबकि उसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने उसके पास से कट्टा, कारतूस व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी के अलावा झांसी के कई इलाकों में रामहेत का आतंक था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications