फ्लाईओवर के लिए 150 झुग्गियां गिराई गईं
पुलिस के अुनसार झुग्गियों को गिराने की यह कार्रवाई दिल्ली नगर निगम के दिशा निर्देश पर की गई थी।
दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के समीप झुग्गियों के गिराने के दौरान पुलिस बल मौजूद था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस इलाके को खाली करने के लिए यहां के निवासियों को नोटिस जारी किया गया था और कई झुग्गियां खाली कर दी गई थी। लोगों की तरफ से इसका विरोध नहीं किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications