आईसीबी मिसाइल का परीक्षण अगले वर्ष : सिल्वामूर्ति
'डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोएनर्जी' में डीआरडीओ के निदेशक बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सिल्वामूर्ति हल्द्वानी आए थे। सिल्वामूर्ति ने देश के जवानों को रसायनिक एवं नाभिकीय युद्घ से लड़ने में सक्षम बनाने के लिए वर्दी के अंदर पहने जाने वाले एक स्मार्ट वेस्ट को भी तैयार कर लिए जाने का दावा किया। इसमें ऐसे सेंसर लगे होंगे जो रासायनिक तत्वों और नाभिकीय विकिरण बारे में सूचना देंगे।
सिल्वामूर्ति के अनुसार स्वाइन फ्लू जांच किट को उन्नत बनाने की तकनीक पर भी काम पूरा कर लिया गया है। स्वाइन फ्लू किट को निजी क्षेत्र की कम्पनी को विकसित करने को दिया गया है। यह किट सस्ती होगी और आधे घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट दे सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications