शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 182.70 अंकों (1.03 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,639.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,975.57 के ऊपरी और 17,619.02 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 49.35 अंकों (0.93 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,273.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,373.15 के ऊपरी और 5,265.30 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.50 अंकों (0.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,042.17 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 52.31 अंकों (0.58 प्रतिशत)की गिरावट के साथ 9,034.31 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.59 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्यों में 0.69 और हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 0.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, बैंकिंग और पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस के शेयर मूल्यों में 1.83 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्यों में 1.42 प्रतिशत और सीजी के शेयर मूल्यों में 1.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1708 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई, 1222 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications