बिहार में 9 संदिग्ध गिरफ्तार
पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार रात एक वाहन में सवार नौ संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान गाड़ी से कई हथियार बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार दीपनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 82 पर बुधवार रात पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से तीन पिस्तौल, नौ मोबाइल फोन तथा 20 से अधिक कारतूस बरामद किए।
नालंदा के पुलिस अधीक्षक पंकज दराद ने गुरुवार को बताया, "गिरफ्तार सभी नौ अपराधी लखीसराय के रहने वाले बताए जाते हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications