नक्सलवाद के विरूद्ध विकास व संतुलित कार्रवाई : चिदंबरम (लीड-1)
चिदंबरम राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छह अप्रैल को हुए नक्सली हमले के बारे में बयान दे रहे थे। नक्सली हमले में 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।
चिदंबरम ने कहा कि नक्सली हमले की घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, जो दो हफ्तों में रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
चिदंबरम ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है और केंद्र सरकार उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications