पुणे के अरबपति की संपत्ति की जांच हो : जेठमलानी
गुरुवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेठमलानी ने कहा कि आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2007 में अली पर 37,000 करोड़ रुपये का कर बकाया था।
जेठमलानी ने दावा किया कि अली ने स्विस बैंक में 820 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
अली की संपत्तियों की जांच की मांग करते हुए जेठमलानी ने अली की संपत्ति के स्रोतों पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि सरकार क्यों नहीं अली की संपत्तियों की जांच करवा रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधानसभा में इस सप्ताह के आरंभ में अली के संबंधों को उजागर करने के लिए सीडी पेश की।
सीडी में अली को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख, उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल और गृह मंत्री आर.आर.पाटील के साथ दिखाया गया है। इस सीडी को नागपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र फड़नवीस ने विधानसभा में रखा था।
सीडी में अली के साथ राज्य के शीर्ष राजनेताओं के दिखने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से मामले की जांच कराने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications