फिर नीलाम हुई टीपू सुल्तान की तलवार
दो सौ वर्ष पुरानी इस तलवार के लिए 50,000-70,000 पाउंड तक बोली लगने का अनुमान था। अंतत: बुधवार को यह नीलामी हुई। यह तलवार 10वीं बार नीलाम हुई।
नीलामी करने वाली संस्था के मुताबिक इस तरह की तलवारें बहुत कम हैं। इस तलवार पर टीपू के शासनकाल के चिह्न के रूप में बाघ की आकृति अंकित है।
नीलामी का एक और आकर्षण मैसूर के शासक की शाही तोप का एक दुर्लभ भारतीय सांचा था। यह सांचा 1790 ईसवी के आस-पास के काल का था। इसे एक अज्ञात खरीददार ने 313,250 पाउंड देकर खरीदा था।
अन्य वस्तुओं में एक शामियाना था जिसे 121,250 पाउंड में खरीदा गया। एक दुर्लभ बंदूक 91,250 पाउंड में बिकी।
इस नीलामी में कुल 1.54 करोड़ पाउंड मिले जबकि 2005 हुई पहली टीपू सुल्तान नीलामी में 12 लाख पाउंड ही मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications