प्रणब और एंटनी से थरूर ने की मुलाकात
थरूर, प्रणब और एंटनी के बीच बैठक लगभग आधे घंटे तक चली। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इस पर थरूर ने प्रतिक्रिया देने से इंकार किया। मुखर्जी और एंटनी के साथ थरूर की यह दूसरी मुलाकात थी। उन्होंने बुधवार रात भी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी।
आईपीएल के कमीश्नर ललित मोदी ने रविवार को थरूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीली कोच्चि की फ्रेंचाइजी के मालिकों के नाम सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा था।
थरूर ने मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह केवल केरल को एक आईपीएल टीम दिलाने के लिए प्रयास कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications