कनाडा की मुद्रा अमेरिकी डॉलर से महंगी हुई
बुधवार को कारोबार खत्म होने पर कनाडा की मुद्रा 'लूनेइ' 100.08 अमेरिकी सेंट पर बंद हुई।
कनाडा के डॉलर का मूल्य नवंबर 2007 में 1.10 अमेरिकी डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में कनाडा की मुद्रा की कीमत 77 अमेरिकी सेंट तक गिरी।
कनाडा अपने निर्यात का 78 हिस्सा अमेरिका को भेजता है और मुद्रा की कीमत बढ़ने से देश के विनिर्माताओं और निर्यातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
निर्यात के अलावा लूनेइ की कीमत बढ़ने से कनाडा का पर्यटन भी प्रभावित होगा क्योंकि अमेरिका से काफी अधिक पर्यटक कनाडा पहुंचते हैं। इसके साथ ही कनाडा के खुदरा विक्रेताओं को भी नुकसान होगा क्योंकि सीमा पार अमेरिका में कनाडा के नागरिकों की दुकानें बड़ी संख्या में हैं।
कनाडा के शीर्ष पांच बैंकों के अनुसार कनाडा का डॉलर इस वर्ष संभवत: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत रहेगा और अगले वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के तेज होने के बाद उसमें गिरावट आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications