नक्सली मसले पर कांग्रेस में इच्छाशक्ति की कमी : भाजपा
पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को संसद भवन के बाहर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कांग्रेसनीत सरकार में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को लेकर मतभेद है जो परेशानी वाली बात है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री (पी. चिदंबरम) की आलोचना की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर और रेल मंत्री ममता बनर्जी भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।"
दिग्विजय ने एक अखबार में अपने लेख में नक्सली मुद्दे पर चिदंबरम को आड़े-हाथों लिया था। प्रसाद ने कहा, "ये नेता यह नहीं मानते कि नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।"
भाजपा नेता ने कहा कि नक्सलियों से लड़ने के लिए कांग्रेस के पास इच्छाशक्ति की कमी है। उन्होंने दंतेवाड़ा नरसंहार को लेकर सरकार ने संसद खुद वक्तव्य नहीं दिया जिससे विपक्ष आहत है।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवानों सहित कुल 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications