पंजाब में बिजलीकर्मियों की हड़ताल शुरू
प्रशासन ने राज्य में लोगों के एक साथ घूमने और विभिन्न भागों में हथियार ले जाने पर पाबंदी लगा दी है।
पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हम असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और किसी को भी आगजनी या तोड़फोड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि राज्य के कई किसान संगठन भी बिजलीकर्मियों की हड़ताल में सहयोग दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को मालवा में सड़क अवरुद्ध करने का ऐलान किया है।
यद्यपि हड़ताली बिजली कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति बाधित न करने के प्रति आश्वस्त किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि हड़ताल के दौरान किसी भी स्थिति में उनकी सेवाएं मौजूद नहीं रहेंगी।
पीएसईबी के सूत्रों के मुताबिक आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने पर राज्य सरकार सेना की मदद ले सकती है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को विभिन्न कस्बों में फ्लैग मार्च किया।
पीएसईबी ने अस्पताल, रेलवे और अन्य संस्थानों के अधिकारियों से हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications