नक्सल मुद्दे पर सरकार बंटी हुई है: जेटली
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कामकाज के ढर्रे को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा एक लेख में की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए जेटली ने कहा, "दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद पूरे विपक्ष ने एकजुटता दिखाई थी। विपक्ष नक्सलियों के खिलाफ सरकार और गृह मंत्री के साथ खड़ी है। परंतु सरकार बंटी नजर आती है।"
जेटली ने कहा कि नक्सल समस्या को समझने में ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने अपना पहला कार्यकाल लगा दिया और अब जब इसे समझा तो उस पर सही ढंग से कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बंटी हुई सरकार के जरिए इस समस्या से नहीं निपटा जा सकता।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवानों सहित कुल 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications