चीन के जीडीपी में 11.9 प्रतिशत वृद्धि
बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2010 की पहली तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसका आकार 11.9 खरब डॉलर का हो गया।
पिछले वर्ष की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की दर 5.7 प्रतिशत अधिक है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एनबीएस के प्रवक्ता ली जियाचाओ ने कहा, "वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने के लिए लागू प्रोत्साहन पैकेजों से देश की अर्थव्यवस्था ने इस वर्ष अच्छी शुरुआत की। अर्थव्यवस्था में सुधार की गति निरंतर जारी है इसने वार्षिक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने की मजबूत नींव रखी है।"
ली ने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत अब भी बहुत जटिल है और कई कठिनाइयां कायम हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार एक सक्रिय राजकोषीय नीति को जारी रखेगी और नीति को अधिक लचीला बनाएगी और यह विकास के अनुसार निर्देशित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications