ध्यान लगाने से बढ़ती है दिमाग की सक्रियता
मस्तिष्क के अधिक सक्रिय होने पर व्यक्ति सोचने, तर्क करने या याद रखने की क्रियाओं जैसे बौद्धिक कार्यो में अधिक सक्रिय हो जाता है।
शोधकर्ताओं के इस अध्ययन में 63 प्रतिभागी शामिल हुए और उनमें से 49 ने यह प्रयोग पूरा किया था।
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन प्रतिभागियों को ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दिया गया था उनमें चार दिन तक प्रतिदिन 20 मिनट ध्यान लगाने के बाद मस्तिष्क की सक्रियता में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया।
'वेक फॉरेस्ट युनीवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन' के शोधकर्ता फैडल जेडन कहते हैं, "हमने मात्र चार दिन के ध्यान के प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के दिमाग की सक्रियता में जो सुधार देखा था वह वास्तव में आश्चर्यजनक था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications