ईरान पर प्रतिबंध समय की मांग : अमेरिका

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका के विदेश उप मंत्री बिल बर्न्‍स ने बुधवार को कहा, "हम यथा संभव कम समय में अत्यधिक कड़े प्रतिबंधों का प्रस्ताव चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा का लक्ष्य है कि परिषद इस वसंत में ही प्रतिबंधों के प्रस्ताव को स्वीकार कर ले।

न्यूयार्क में बुधवार को सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों-ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका तथा जर्मनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के पहले बर्न्‍स और शीर्ष खुफिया अधिकारियों को ईरान पर सीनेट की एक समिति के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित होना पड़ा।

ये सभी ताकतें एक प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एकत्र हो रही हैं और लगता है कि ओबामा ने इस मुद्दे पर रूस और चीन का कुछ समर्थन हासिल किया है। ओबामा ने सोमवार को वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के इतर चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ के साथ भेंट की थी।

नागरिक परमाणु कार्यक्रम की आड़ में परमाणु हथियार कार्यक्रम चलाने के आरोप में ईरान हाल के वर्षो में तीन प्रतिबंध प्रस्तावों का पहले ही सामना कर रहा है। ईरान लगातार परमाणु हथियार कार्यक्रम से इंकार करता रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+