तरबूज के बीज मिलने पर कूड़ा उठाने से इंकार
लंदन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक व्यक्ति के कूड़ेदान में तरबूज के छह बीज पड़े मिलने की वजह से कूड़ा उठाने से इंकार किए जाने की घटना सामने आई है।
वेबसाइट 'डेली एक्सप्रेस' ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में लिखा कि मेलविन सिलवेस्टर (54) को अपने कूड़ेदान पर एक पर्ची चिपकी मिली जिस पर लिखा था कि बीजों की वजह से 'दूषित' होने की वजह से आपका कूड़ेदान खाली नहीं किया गया है।
मेलविन ने बताया कि हैंपशायर के एंडोवर में उसके घर के बाहर रखे कूड़ेदान में एक खाली पिज्जा बॉक्स के ऊपर किसी राहगीर ने तरबूज के छह बीज फेंक दिए थे।
नियमों के अनुसार कूड़ेदान में केवल कागज, कार्ड, प्लास्टिक की बोतलें और डिब्बे फेंके जाने की ही अनुमति है।
मेलविन ने कहा, "मुझे इस बात पर गुस्सा आया कि सिर्फ छह बीजों की वजह से कूड़ा उठाने से इंकार कर दिया गया। उन बीजों को एक राहगीर ने फेंका था।"
बाद में मेलविन ने इन बीजों को हटाया तब उनका कूड़ा उठाया गया।
टेस्ट वैली काउंसिल (हैंपशायर का एक जिला) की एक प्रवक्ता ने बताया, "कूड़ा उसी स्थिति में उठाया जा सकता है जब उसमें प्रसंस्करित न होने योग्य न्यूनतम पदार्थ हों लेकिन ऐसे पदार्थो की संख्या ज्यादा होती है तो कूड़ा नहीं उठाया जाता और वहां इस संबंध में एक पर्ची छोड़ दी जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications