मप्र में सड़क हादसे में 5 मरे
जिले के रामपुर थाने के प्रभारी उमाशंकर सिंह बघेल ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार देर रात रीवा-सतना मार्ग पर ट्रक और सवारियों से भरे टेम्पो में टक्कर हो गई। हादसे में रीवा जिले के चुरहटा थाने के खेरा गांव के निवासी राम सजीवन कोल (40 वर्ष), उमरी बाई (45 वर्ष), छोटे कोल (50 वर्ष), कुल्ली बाई (45 वर्ष) व उसके बेटे पिंटो कोल (21 वर्ष) की मौत हो गई है। हादसे में छह लोग घायल भी हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications