आग की चपेट में आने से 3 की मौत
अधिकारी ने बताया कि खोटवाडी स्थित एक मकान में सुबह चार बजे आग लग गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अधिकारी के मुताबिक पीड़ितों की पहचान रामदेव गाला (20), रमेश कारोटरा (19) और बाबूराव वैद्य (22) के रूप में की गई है। आग लगने को कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications