व्यायाम किए बगैर नहीं घटेगा वजन
ओरेगन स्वास्थ्य और विज्ञान विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जुडी कैमरून ने बातया कि शोध के माध्यम से पता चला है कि महज खुराक घटाने से मोटापा कम नहीं होगा। इसके लिए खुराक और व्यायाम के बीच संतुलन जरुरी है।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इस शोध के तहत कैमरून ने 18 मादा बंदरों को कई वर्षो तक अत्याधिक वसायुक्त भोजन की खुराक दी थी। बाद में उनकी खुराक में 30 फीसदी कैलोरियां घटाते हुए उन्हें कम वसायुक्त भोजन दिया गया। एक महीने तक उनके वजन और गतिविधियों पर निगाह रखी गई थी।
आश्चर्यजनक रूप से महीने के अंत में वजन में कुछ खास कमी नहीं हुई हालांकि उनकी गतिविधियों में महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications