झारखण्ड में पूर्व नक्सली की हत्या
पुलिस के मुताबिक पूर्व नक्सली किशोर राणा को नक्सलियों ने बुधवार को गिरीडीह जिले के रतनजोरी गांव से अगवा कर लिया था। बाद में नक्सलियों ने राणा की हत्या कर दी। उसका शव गांव के बाहरी इलाके से गुरुवार सुबह बरामद किया गया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पूर्व सदस्य राणा ने संगठन छोड़ दिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि नक्सलियों ने राणा को पुलिस का जासूस होने के संदेह में मार दिया। राणा के शव के पास से ही पोस्टर बरामद किए गए जिनपर उसकी हत्या के कारणों के बारे में लिखा गया है।
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में पिछले पांच साल के दौरान पुलिस का जासूस बताकर नक्सली 90 से अधिक लोगों की हत्या कर चुके है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications