देश में मुद्रास्फीति की दर मार्च में 9.9 प्रतिशत
मार्च 2009 में वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 1.2 प्रतिशत थी।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने खाद्य पदार्थो की कीमतों में 16.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्राथमिक उत्पादों की कीमतों में 14.1 प्रतिशत और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में 7.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई लगातार बढ़ने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक 20 अप्रैल को मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में महत्वपूर्ण दरों को और अधिक बढ़ा सकता है।
बहरहाल महत्वपूर्ण नीति निर्माताओं का कहना है कि आने वाले महीनों में महंगाई में कमी आएगी।
मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में भारत में वर्ष 2010 में वार्षिक मुद्रास्फीति की दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications