अग्शिमन विभाग को मिली 10 घंटे में 30 सूचनाएं

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अग्निशम विभाग को मध्य रात्रि से लेकर गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक आग लगने की 30 सूचनाएं मिल चुकी हैं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, " मध्य रात्रि से लेकर अब तक शहर में आग लगने की 30 खबरें आ चुकी हैं। सामान्यतौर पर तापमान में वृद्धि होने से आग की घटनाओं में भी काफी वृद्धि हो जाती है।"

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में प्लास्टिक के कबाड़ बाजार में आग बुझाने के लिए बुधवार को दमकल की 30 गाड़ियों को रवाना किया गया था। अधिकारी ने बताया कि कबाड़ बाजार में दमकल की दो गाड़ियां गुरुवार को भेजी गईं।

अधिकारी ने कर्मचारियों की कमी की भी शिकायत की। कर्मचारियों की कमी की वजह से पूरे शहर में आग की घटनाओं से निपटने में काफी मुश्किल होती है।

अधिकारी ने बताया, "विभाग में कर्मचारियों की कमी काफी गंभीर बात है। आग लगने की सूचनाएं मिलने पर घटनास्थल पर जाना पड़ता है वहीं नियंत्रण कक्ष में भी कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। सुबह के सत्र में विभाग की हालत काफी खराब है और उस समय कर्मचारियों को एक गिलास पानी पीने की भी फुर्सत नहीं मिलती है।"

पिछले दिनों आईएएनएस को दिए गए साक्षात्कार में अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी आर.सी.शर्मा ने कहा , "पिछले साल में 400 कर्मचारियों की आवश्यकता थी। वर्तमान में 1,242 रिक्तियां हैं जिनके लिए लगभग 3,000 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी है और वे शारीरिक परीक्षण का इंतजार कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+