लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित (लीड-1)
सदन की कार्यवाही दंतेवाड़ा के शहीदों और विमान हादसे में मारे गए पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की को श्रद्धांजलि देने के साथ आरंभ हुई। प्रश्न काल के शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर तत्काल गृह मंत्री के वक्त्व्य की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करती रहीं। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने विपक्षी सदस्यों से कहा, "एक बार प्रश्नकाल हो जाने दीजिए, एक बजे गृह मंत्री बयान देंगे और उसके बाद इस पर चर्चा होगी।" मीरा कुमार और बंसल की अपील का हंगामा कर रहे सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
दिन में 12 बजे कार्यवाही आरंभ होने के बाद इस मसले पर बोलने के लिए मीरा कुमार ने भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को मौका दिया। उनके वक्तब्य के बीच ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोंक-झोंक हो गई और फिर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद कार्यवाही दिन में दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवानों सहित कुल 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications