आईएईए की अधिक कोष की मांग
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले विएना स्थित आईएईए के महानिदेशक युकिया अमानो ने कहा कि संस्था को अपना काम बेहतर तरीके से करने के लिए अधिक कोष की आवश्यकता है।
सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 47 देशों द्वारा स्वीकृत आधिकारिक दस्तावेज में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा में आईएईए की अनिवार्य भूमिका को स्वीकार किया गया और संस्था को उपयुक्त तरीके से काम करने के लिए आवश्यक संसाधन और विशेषज्ञता उपलब्ध कराने का वादा किया गया।
शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं के नैतिक और राजनीतिक समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए अमानो ने कहा, "परमाणु आतंकवाद के खतरे को कम करने के लिए परमाणु संयंत्रों और सीमाओं को अधिक सुरक्षित करने के आईएईए के प्रयास को सरकारों के सर्वोच्च स्तर से मिली मान्यता से मैं प्रसन्न हूं।"
सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी उच्च स्तरीय बैठकों की श्रृंखला का प्रस्ताव दिया जिससे परमाणु आतंकवाद के खतरे को रोकने के प्रयासों को मजबूत किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications