चीन में भूकंप से पचास से ज़्यादा की मौत
चीन
के चिंघाई प्रांत में आए भूकंप में कम से कम 67 लोग मारे गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 आँकी गई. कई लोगों के अभी भी मलबों के नीचे दबे होने की आशंका है. id="toptextpromo">अमरीकी
भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार सुबह लगभग पाँच बजे आए भूकंप का केंद्र गोलमुड शहर से 380 किलोमीटर दूर ज़मीन के दस किलोमीटर नीचे था. ज़बरदस्त झटकों से कई घर ज़मीदोंज हो गए और पक्के मकानों में दरारें आ गईं. लोग घबराकर बाहर निकले. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
थोड़ी देर बाद दो बार 5.3 और 5.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. सरकारी मीडिया के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को भेजा गया है.











Click it and Unblock the Notifications