आख़िरकार सानिया हुईं शोएब की

आख़िरकार सानिया हुईं शोएब की

उमर फ़ारूक़

बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का निकाह सोमवार को हैदराबाद में संपन्न हो गया.

निकाह की रस्म हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में अदा की गई.

सानिया की दोस्त और प्रवक्ता रुचा नायक ने पत्रकारों को बताया, "दोनों का निकाह संपन्न हो गया है. अब आप दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीजिए."

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सूचनाएँ बाद में मीडिया को बताई जाएगीं.

इससे पहले सानिया दोपहर को 12 बजे के आसपास बंजारा हिल्स स्थित अपने निवास से मर्सिडीज में सवार होकर निकाह के लिए होटल ताज कृष्णा के लिए रवाना हुई थीं.

ऐसी ख़बरें हैं कि सानिया मिर्ज़ा ने अपने निकाह पर अपनी मां की उस साड़ी को पहना जो उनकी मां ने अपने निकाह के समय 25 साल पहले पहनी थी.

निकाह दोपहर लगभग एक बजे हुआ.

निकाह में दोनों परिवारों से जुड़े बेहद क़रीब लोग ही शामिल थे.

सानिया मिर्जा की मेंहदी 13 अप्रैल को और 15 को रिसेप्शन होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.

विवाद

इससे पहले नौ अप्रैल को भी निकाह होने की ख़बर मिली थी जिसका बाद में सानिया की माँ ने खंडन किया था.

सानिया और शोएब की शादी को लेकर अच्छा ख़ासा विवाद रहा है.

हैदराबाद की रहनी वाली आयशा सिद्दीक़ी ने आरोप लगाया था कि शोएब की शादी उनसे हो चुकी है. सिद्दीक़ी परिवार का कहना था कि शोएब पहले आयशा को तलाक़ दें.

इसी सिलसिले में सिद्दीक़ी परिवार ने शोएब के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करवाई थी और पुलिस ने शोएब से पूछताछ के बाद उनका पासपोर्ट ले लिया था.

बाद में समुदाय के वरिष्ठ लोगों ने दोनों परिवारों के बीच बात करवाई और शोएब ने आयशा को तलाक़ दे दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+