उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी, पारा 44 के पार

Delhi
नई दिल्‍ली/लखनऊ/पटना। उत्‍तर भारत में दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत सभी राज्‍यों में आजकल दोपहर होते ही सड़कों पर सन्‍नाटा छा जाता है। तेज धूप में निकलने वाले लोग भी मुंह पर कपड़ा लपेटे दिखते हैं। सड़क के किनारे दुकानों पर काम कर रहे लोग बेहाल हैं। यहां पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बुरी तरह बेहाल। सोमवार को उत्‍तर भारत के कुछ शहरों में पारा 44 के पार हो गया।

शुरुआत अगर दिल्‍ली से करें तो यहां रात का तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्‍य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं दिन का तापमान 41.6 डिग्री रहा। दिल्‍ली में सुबह हलके बादल भी दिखाई दिए, जिससे शाम तक हलकी बारिश होने के आसार नजर आने लगे हैं। हो सकता है शाम तक दिल्‍लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल जाए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पढ़ें- मौसम की अन्‍य खबरें

उत्‍तर प्रदेश में कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी 43.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर और इलाहाबाद का 43 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ का 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने के मुताबिक गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के असर से गंगा के मैदानी इलाकों के तापमान में वृद्धि हो रही है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना नहीं के बराबर है और गर्म हवा का प्रकोप जारी रहेगा।

पढ़ें- बिहार के अन्‍य समाचार

बिहार में सोमवार को इस बार अप्रैल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक एसआई लश्कर ने सोमवार को बताया कि अप्रैल में पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास होना चाहिए, लेकिन रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। सबसे गर्म जिला गया रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में बिहार के कई शहरों के तापमान में 2 से 3‍ डिग्री की बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। यानी यहां का तापमान जल्‍द ही 45 के पार हो सकता है। उधर राजस्‍थान में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+