भारी गर्मी से त्रस्त उत्तर भारत

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में सूरज आग उगल रहा है जिससे अनेक स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है.
पिछले साल के मुक़ाबले इस बार अप्रैल में ही तेज़ गर्मी पड़ने लगी है.
हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय शहर शिमला में तापमान 27 डिग्री तक जा पहुँचा.
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में अधिक गर्मी का असर अप्रैल में भी नज़र आ रहा है.
दूसरी ओर पूर्वी राज्य उड़ीसा के झारसुगुडा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा है.
दार्जिलिंग चाय संघ के संजय बंसल का कहना है कि दार्जिलिंग में सूखे की हालत से चाय की पैदावर पर असर पड़ सकता है.
उड़ीसा में गर्मी से दो लोगों की जान भी जा चुकी है.
ग़ौरतलब है कि वर्ष 1998 में उड़ीसा में लू से क़रीब 2000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी.
इसके बाद से लगभग हर वर्ष गर्मियों के दिनों में राज्य में अनेक लोगों की मौत होती आई है.












Click it and Unblock the Notifications