अगर यह युद्ध है तो हम लड़ेंगे: चिदंबरम

मीडिया से वार्ता में चिदंबरम ने कहा कि जिस तरह नक्सलियों ने 73 जवानों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, वो निंदनीय है। फिलहाल सरकार ने अभी तक इस प्रकार के हमलों को युद्ध का नाम नहीं दिया है, जबकि माओवादी कई बार कह चुके हैं कि वे भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ चुके हैं। यदि वे इसे युद्ध ही मानते हैं तो हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
पढ़ें- शहीदों के परिजनों को 38 लाख रुपए
चिदंबरम ने आगे कहा कि अभी तो सरकार नक्सलियों के खिलाफ सेना के इस्तमाल पर विचार नहीं कर रही है, लेकिन हां यदि नक्सली बाज़ नहीं आए तो सरकार उन पर हवाई हमले करने का विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि सेना को बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन हां नक्सलियों के खिलाफ अभियान में राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल जरूर शामिल होंगे।
इसके अलावा चिदंबरम ने कहा कि इस हमले के दौरान कुछ न कुछ गलत जरूर हुआ है। इसके लिए जांच बैठाई जाएगी। यह भी जांच का विषय है कि हमले के दौरान एक हजार नक्सली थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications