मैक्सिको में भूकंप के तीव्र झटके
मैक्सिको
में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं. रिएक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 7.2 आंकी गई है.हालांकि अभी तक जानमाल के किसी बड़े नुकसान की ख़बरें नहीं आई हैं. id="toptextpromo">बाजा
कैलीफोर्निया प्रायद्वीप के केंद्र में आया यह भूकंप नेवादा और लॉस एजिलिस तक महसूस किया गया.अमरीकी अधिकारियों ने बताया है कि कुछ लोगों के घायल होने की और कुछ मामूली नुकसान की ख़बरें भी आ रही हैं.भूकंप के बाद लोग अपने-अपने घरों और इमारतों के बाहर आ गए. लोगों में इस तेज़ भूकंप को लेकर घबराहट साफ़ दिखाई दे रही थी.एक अधिकारी ने बताया कि एक इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है जबकि कुछ अन्य निजी और सरकारी इमारतों को इस भूकंप से नुकसान पहुँचा है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अमरीकी
के भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक इस क्षेत्र में वर्ष 1992 के बाद से यह अबतक का सबसे तेज़ भूकंप है.कुछ इलाकों में इस भूकंप के बाद से बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है. अग्निशमन अधिकारियों ने कई इलाकों से लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला है. पुलों, बिजली की लाइनों और सड़कों के निरीक्षण का काम भी किया जा रहा है.











Click it and Unblock the Notifications